Read in App


• Fri, 7 May 2021 5:37 pm IST


कोविड ड्यूटी के विकास कार्यों को भी दें गति : डा. धन सिंह


पौड़ी-उच्च शिक्षा व आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को कोविड ड्यूटी के साथ विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से लड़ाई जीतने के लिए हमें सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना है। डा. रावत ने विस क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।