Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Mar 2023 1:00 pm IST

मनोरंजन

अलाना पांडेय ने इवोर मैकक्रे को बनाया हमसफर, यहां जानें क्या करते हैं अनन्या के जीजू


एक्ट्रेस अनन्या पांडेय की बहन अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने बीते दिनों शादी रचा ली। इनकी ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की। अलाना और इवोर 16 मार्च को शादी के बंधन बंधे। इससे पहले शादी के ​कई फंक्शंन हुए, जिनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल है। अलाना ने अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा का आइवरी पर्ल वर्क लहंगा पहना था। आइये जानते हैं क्या करते हैं अलाना के हमसफर इवोर। डिजिटल क्रिएटर और मॉडल अलाना एक्टर चंकी पांडे की भतीजी हैं।


वे चंकी के भाई चिक्की की बेटी हैं। वहीं उनके पति एडवर्ड इवोर मैकक्रे माउंट वेरनन यूएस के रहने वाले हैं। इवोर का जन्म  26 जनवरी 1991 को हुआ था।  इवोर ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने असिस्टेंट टूर मैनेजर के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।  इवोर को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक था। ऐसे में उन्होंने इसी फील्ड  में कॅरियर बनाने का फैसला किया।  अब इवोर डायरेक्शन की दुनिया में सक्रिय हैं और एक प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ हैं।  वहीं, इवोर और अलाना साथ में एक यू ट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसकी शुरुआत दोनों ने साल 2020 में ​की थी।