Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Mar 2022 10:00 am IST


आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, लग रहे तरह-तरह के कयास


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होली के बाद शपथ लिए जाने की संभावना है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्री बनाए जाने हैं।