Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Dec 2021 5:58 pm IST

जन-समस्या

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी,निचले इलाकों में कड़कडाती ठंड


मौसम के करवट लेने से निचले इलाकों में ठंडक ने दस्तक दी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों बर्फबारी से सैलानियों व स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। पिथौरागढ़ के पंचाचूली, गुंजी, दुग्तु,नपलच्यू,नाबी,रौंकंग,हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली सहित दारमा और व्यास वैली में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में सूखे ठंडे से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। गुंजी निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि बर्फबारी के बाद गाड-गधेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन और मौसम खराब होने की संभावना के बाद लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। पिथौरागढ़ में लोगों ने नगर पालिका से जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।