Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 May 2023 3:38 pm IST


Fashion Tips: कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देते हैं डेनिम, आप भी अपने वार्डरोब में दे सकती हैं जगह


वर्तमान समय में मार्केट में लड़कियों के लिए तमाम तरह के जींस आ रहे हैं, जिसमें ब्वॉय फ्रेंड जींस से लेकर फ्लेयर जींस तक शामिल हैं। ऐसे में आज हम इस लेख में बताएंगे कि साल 2023 में कौन से जींस स्टाइल चलन में रहने वाले हैं।

कार्गो जींस


कार्गो जींस बहुत ही कंफर्टेबल और कूल लुक देती है। यह साल 1990 के दौर का फैशन है जो एक बार फिर से रिपीट हो रहा है। इसमें हाई वेस्ट पैंट होती है एकदम ढीली ढाली होती है। इसके साथ ही इसमें सारी जेब में भी होती है।

बूटकट जींस


 बूटकट जींस देखने में काफी स्टाइलिश और कूल लगती हैं। इस बार में भी खूब चलन में है। इसमें बूटकट पैंट्स से लेकर बूटकट जींस तक शामिल है। यह जांघों पर से टाइट होती है लेकिन घुटने पर चौड़ी होती जाती हैं।

पैच वर्क जींस


इस साल पैच वर्क जींस भी काफी ट्रेंड में है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक पेच वर्क जींस पहने नजर आईं थी। वहीं मलाइका अरोरा से लेकर कई सेलिब्रिटी भी पैचवर्क जींस पहनना पसंद करते हैं।

वाइड लेग जींस


 पिछले साल की तरह इस साल भी वाइड लेग जींस काफी ट्रेंड में रहेगी। ये जींस काफी स्टाइलिश लुक देती है और यह कम हाइट वाली लड़कियों के लिए काफी अच्छी होती है।  दरअसल,  इस जींस को पहनने के बाद कम हाइट वाली लड़कियों की हाइट भी लंबी लगने लगती हैं।

टैपर्ड लेग जींस


 इस साल टैपर्ड लेग जींस का भी खूब फैशन है। यह भी 90 के दौर का फैशन है। ये जींस थाई यानी की जांघ पर थोड़ी ढीली होती है और नीचे एंकल के पास टाइट होती है।

कैप्री या क्रॉप लेंथ जींस

 
इस साल डेनिम में कैप्री या जिसे क्रॉप लेंथ जींस भी खूब चलन में देखी जा रही हैं। इस तरह की जींस का चलन कुछ साल पहले भी था लेकिन अब इस बार भी देखने को मिल रहा है।