Read in App


• Tue, 25 May 2021 10:44 am IST


फतेहपुर रेंज में वाहन टक्कर से तेंदुए की मौत


देहरादून। रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा गुलदार की मौत हो गई। घटना गांधी आश्रम के पास की है। रामनगर हाईवे से जुडऩे वाली यह सड़क आबादी के बीच से निकलती है। गुलदार के शव को पीएम के लिए फतेहपुर रेंज परिसर में रखा गया है। दोपहर में डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।