राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यही वजह है कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम आवास कूच के लिए हर जिले से एक हजार कर्मचारियों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है।
कर्मचारियों की विधानसभा के पास हुई बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय महिला अध्यक्ष योगिता पंत ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को देहरादून पहुंचने को कहा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है।