Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘जानदी वार’, सामने आई डेट


दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज आज भी फैंस के दिलों में बरकरार हैं। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनका लास्ट सॉन्ग रिलीज होगा।

दरअसल, म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंनें बताया कि,सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘जानदी वार’ 2 सितंबर को रिलीज होगा। इस गाने को लेकर उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।