Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Oct 2021 12:03 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन का ताइवान पर हमला


बीते रविवार को चीनी सेना ने एक बार फिर से ताइवान के दक्षिणी जल क्षेत्र के ऊपर 16 लड़ाकू विमान उड़ाकर धमकाने का प्रयास किया। गौर करने वाली बात यह है कि चीन की इस हरकत से पर अमेरिका ने करारा जवाब दिया है। अमेरिका ने कहा कि हम ताइवान के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता हैं और वहां की सरकार की पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता के लिए मदद करना जारी रखेंगे। अमेरिका ने कहा कि चीन की इस गतिविधि से हम रुकने वाले नहीं हैं। अमेरिका ने चीन से कहा कि वह 'भड़काने वाली सैन्य गतिविधिको जल्द से जल्द रोके नहीं तो हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।