Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Jun 2022 12:30 pm IST

अपराध

रुद्रप्रयाग: मारपीट में घायल पीआरडी जवान की मौत, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार


रुद्रप्रयाग: सोनप्रयाग में गुरुवार को पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान की देर रात को एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने हत्यारोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। इस दौरान मृतक पीआरडी जवान के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद सोनप्रयाग पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि घटना काफी दुखद है। इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।