Read in App


• Mon, 22 Feb 2021 1:53 pm IST


केरल के राज्यपाल बोले – “उत्तराखंड की महिलाओं में केरल जैसा दम”


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हाल ही में उत्तराखंज की महिलाओं पर टिप्पणी पर कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में पूरे उत्तर भारत में केरल जैसा दम है।जिस तरह से केरल में करीब 48 लाख महिलाएं स्वयंसेवक बनकर साथ खड़ी हैं, उसी तरह उत्तराखंड में भी तैयार की जा सकती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस विषय में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक गणेश जोशी, सहित पंचायत अध्यक्ष से भी चर्चा की।आपको बता दें, कि बीते रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महिला सशक्तिकरण का केरल मॉडल राज्य के मुख्यमंत्री, सांसद और  विधायकों के सामने रखा। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे केरल में महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार की निगरानी में पोषण दिया गया। इन समूहों से करीब 48 लाख महिलाएं पूरे प्रदेश से जुड़ी हुई हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति में लॉकडाउन लगा तो तुरंत सरकार के स्तर ने इन महिला समूहों को सूचना भेजी गई।अगले ही दिन से प्रदेश में तमाम जगहों पर कम्यूनिटी किचन शुरू हो गए। आपदा के वक्त में यह महिला स्वयं सहायता समूह आज केरल प्रदेश की पूंजी हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भी इसकी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में उत्तराखंड ही ऐसा राज्य है, जहां की महिलाएं केरल की तरह सशक्त हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित कई सांसद-विधायकों से आह्वान किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक कदम आगे बढ़ाएं।