Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 9:30 pm IST

मनोरंजन

समर जीत और शिल्पी के गाने 'नमरिया कमरिया में खोस देब' गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने सिंगर समर जीत और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया भोजपुरी सांग ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ गीत रिलीज कर दिया है। इस वीडियो गीत को अब तक 193 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये सांग भोजपुरी एक्ट्रेस  आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। गाने में समर जीत और आकांक्षा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस गाने को यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक आइटम गर्ल के किरदार में हैं और अपने लटकों-झटकों से लोगों को घायल कर रही है। इसमें वे बेहद ही कमाल की लग रही हैं। उनकी अदाओं पर फैंस दिल थाम के बैठ गए हैं। इस गाने में आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं  जो दर्शकों की को बेहद पसंद आ रहे हैं। वहीं, इसमें समर सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में उनका वेस्टर्न स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है। बता दें कि समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों के  सिर पर चढ़ कर बोलता है। समर सिंह का देसी अंदाज में दर्शकों को खूब पसंद आता है।