Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 11:20 am IST


बागेश्वर में अब भी आठ सड़कों पर यातायात ठप , 10 पर यातायात सुचारु


बागेश्वर :  जिले में भारी बारिश के बाद बंद मोटर मार्गों को खोलने का काम जोरशोर से चल रहा है। हालांकि आठ सड़कों पर अब भी यातायात ठप है। ग्रामीण सड़कों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, दुगनाकुरी तहसील के पपोली में एक ग्रामीण का मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है।जिले में बृहस्पतिवार की रात गरुड़ तहसील क्षेत्र में 18 मिमी बारिश हुई। हालांकि कपकोट और बागेश्वर में मौसम सामान्य बना रहा है। जिले में अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश से पपोली गांव में कैलाश राम पुत्र पूरन राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार ने दूसरे घर में शरण ली है। बारिश के दौरान हुए भूस्खलन और मलबा आने से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह के समय बंद हुई 18 सड़कों में से 10 पर यातायात सुचारु करा दिया गया है जबकि आठ सड़केें अब भी बंद है।