Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Apr 2022 5:11 pm IST


जिले में जमकर बरसे मेघ


बागेश्वर: जिले के कपकोट और दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार की रात बारिश हुई। इससे सरयू का पानी मटमैला हो गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। जिले के अन्य क्षेत्र में बादल तो गरजे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि इन दिनों गेहूं कटाई का कार्य चल रहा है। बारिश से इस कार्य में खलल पड़ रहा है।जिले में पिछले एक पखवाड़े से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। जिले के अधिकतर जंगलों में आग लगी है। इस कारण तपिश वाली गर्मी के साथ वातावरण में धुंध भी हो रही है, लेकिन बुधवार की रात आधे जिले को बारिश के कारण राहत मिली है। बुधवार की रात करीब 11 बजे कपकोट तथा दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवा के आई एक घंटे तक बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दी है। साथ ही धरमघर रेंज व कपकोट रेंज के जंगलों की आग बुझ गई है। आग बुझने और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।