Read in App


• Wed, 10 Feb 2021 6:47 pm IST


तपोवन आपदा अपडेट : लापता 197 में से 86 लोगों के परिजनों ने किया पुलिस से संपर्क


देहरादून। चमोली के तपोवन में आई भीषण आपदा में अभीतक लापता हुए 197 में से 86 लोगों के परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि जिन्होंने पुलिस से संपर्क साधा है उनके द्वारा बताई गई पहचान के आधार पर शवों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभीतक 34  लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गए हैं। इनमें से 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है। जबकि 23 लोगों की शिनाख्त अभीतक नहीं हुई है। लापता लोगों की तलाश के साथ ही बरामद शवों की पहचान पुलिस द्वारा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा शवों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही है। अभीतक सोशल मीडिया की मदद से दो शवों की पहचान की जा चुकी है।