Read in App

Surinder Singh
• Tue, 29 Jun 2021 4:22 pm IST


आप युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, युवा तय करेंगे उत्तराखंड का भविष्य



आज आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने प्रेसवार्ता करते हुए युवा मोर्चा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की । इस कार्यकारिणी में 10 प्रदेश उपाध्यक्ष,4 महासचिव,6 सचिव और 4 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। इसके साथ 70 विधानसभाओं में 70 विधानसभा अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इन सभी दायित्वों को देने के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, 2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की बहुत बडी भूमिका होने जा रही है।  उन्होंने कहा कि, ये प्रदेश युवाओं का प्रदेश है जहां लगभग 59 प्रतिशत वोटर युवा है,जो किसी भी सरकार को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।