Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 2:02 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, त्रिकोणीय मुकाबले में हासिल की जीत


श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजा आ गया है। और कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे नए राष्ट्रपति चुन लिए गए है। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल की। 

दरअसल सांसदों ने उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समेत 3 नाम प्रस्तावित किए थे। नए राष्ट्रपति चुने गए विक्रमसिंघे नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के शेष कार्यकाल तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसानायके को हराया है। बता दें कि, अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी के सदस्य हैं। 

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बदनाम हुई राजपक्षे सरकार से दूरी बनाते हुए कहा था कि, वह 'उस प्रशासन' में नहीं थे और उन्हें दिवालिया देश की ‘अर्थव्यवस्था को संभालने’ के लिए नियुक्त किया गया था।