Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Mar 2023 3:02 pm IST

ब्रेकिंग

UP में बिजलीकर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री और कर्मचारी नेताओं की तीसरी बैठक में बनी सहमति


  • प्रदेश में हड़ताल की वजह से 65 घंटे तक बाधित रही आपूर्ति  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में बिजलीकर्मियों की हड़ताल रविवार को खत्म हो गई है। इस हड़ताल के कारण 65 घंटे प्रदेश की जनता परेशान रही। आज ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा की।

इससे पहले शनिवार रात भी ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच तीन घंटे की पहली मैराथन बैठक हुई। लेकिन, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। बिजली कटौती से राज्‍य में लगभग 50 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।

कई जिलों में 20-20 घंटे बिजली कटौती

प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, ऊरई, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या और वाराणसी सहित कई जिलों के कुछ क्षेत्रों में 20-20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रदेश में शुक्रवार को दिक्कत इसलिए भी अधिक बढ़ गई कि तेज हवाओं और बारिश के बाद कई जगह फॉल्ट हुए, लेकिन वह ठीक नहीं हो सके।