Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 5:59 pm IST


कोलकाता के पर्यटकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया


पंचाचुली ग्लेशियर की यात्रा पर सीमांत पहुंचे कोलकाता के पर्यटकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंगलवार को पर्यटक आवास गृह में दिनेश गुरुरानी की पहल पर पर्यटकों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधों का रोपण भी किया। गुरुरानी ने पर्यटकों से हिमालयी क्षेत्र में गंदगी न करने, वनस्पतियों के साथ छेड़छाड़ न करने व हिमालय में पड़े कूड़े को एकत्र कर सफाई करने की अपील की है। पर्यटकों ने गुरुरानी की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लाभदायक साबित होगा।