Read in App


• Mon, 21 Jun 2021 2:50 pm IST


सादगी से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व


बागेश्वर-गंगा के धरती पर अवतरण और जल संरक्षण का प्रतीक पर्व दशहरा जिले में सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने वज्रपात, अग्नि और दैवी आपदा से घर की रक्षा की कामना के लिए देहरी, दरवाजों पर मंत्र लिखित दशहरा पत्र चिपकाए। मंदिरों में पूजा, अर्चना कर भगवान से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।