Read in App


• Thu, 13 May 2021 7:35 pm IST


भाजपा सरकारों ने देश को कर दिया बर्बाद ...दिनेश वालिया


हरिद्वार,। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को बर्बादी के कगार पर धकेल दिया है। देश के 50 फीसदी आबादी कंगाली के दौर से गुजर रही हैं। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है।
ऐसे में लोगों का भाजपा से मोह भंग होने लगा है। लोगों को भरमाने के लिए सरकार की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा है। दिनेश वालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल की हार से बौखला कर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिन प्रदेशों में भी भाजपा हार का मुंह देखती है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वहां अराजकता और गुंडागर्दी पर उतर जाते हैं। आज पूरे देश और प्रदेश की जनता हताश और निराश है।
सरकार और सरकार के नुमाइंदे कहीं दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि अपनी विधायक और सांसद निधियों सर कुंडली जमाए बैठे हैं। जबकि इस महामारी में पूरा विकास का पैसा ऑक्सीजन दवाई स्वास्थ्य सेवा पर खर्च होने चाहिए था। पूरा देश और प्रदेश इस वैश्विक महामारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। भाजपा के लोग शांति शांति के आडंबर कर लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हैं।
शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही है। सही मायने में वर्तमान समय में देश को फौजी शासन की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी विकास की राजनीति नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर कभी राम रहीम के नाम पर कभी मंदिर और मस्जिद के नाम पर कभी भारत और पाकिस्तान के नाम पर कभी हिंदू और मुसलमान के नाम पर इस देश को गुमराह करने का काम रही है। इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।
भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपए एकत्रित कर पूरे देश में विगत 7 वर्षों में लगभग 400 हाईटेक कार्यालय बनाये। कुछ निर्माणाधीन है। भाजपा ने देश के विभिन्न असंगठित क्षेत्र को बर्बाद कर देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को आर्थिक तंगी के कागार पर खड़ा कर दिया।  पूरे देश को मुट्ठी भर पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। आज सरकार देशभर में कोरोना बीमारी से ग्रस्त लोगों और इस बीमारी से मरने वालों के आंकड़े भी छुपा रही है।