Read in App


• Thu, 14 Mar 2024 11:55 am IST


लोकसभा चुनाव में मतदान से 72 घंटे पूर्व सील होगी अंतरराष्टीय सीमा


चंपावत। लोकसभा चुनाव में मतदान से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सीमा हो जाएगी। यह निर्णय दोनों देशोंं के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लिया गया। इससे पूर्व कंचनपुर नेपाल जिलाधिकारी ने चंपावत जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।बुधवार को नेपाल कंचनपुर में जिलाधिकारी नवनीत पांडे और प्रमुख जिलाधिकारी कंचनपुर (नेपाल) गोपाल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने भारत में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न करने की अपील नेपाल के अधिकारियों से की। इसके लिए उच्च अधिकारियों के मध्य सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाए जाएंगे। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि चुनाव से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्टीय सीमा को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवा के लिए एसडीएम टनकपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया।