Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 6:00 pm IST

नेशनल

2 अरब पहुंचा वैक्सीनेश, पीएम मोदी ने हेल्थ वर्करों को दी बधाई, भेजा प्रशंसा पत्र


कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के 200 करोड़ तक पहुंच जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी हेल्थ वर्करों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने देश के सभी हेल्थ वर्करों को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। 




इस पत्र को CoWIN लॉगिन आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, 17 जुलाई को देश ने 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज देने का कीर्तिमान स्थापित किया था। और चीन के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला दूसरा देश बन गया है। देश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया। देश ने यह उपलब्धि मात्र 18 महीनों में हासिल की है।

16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले ही हफ्ते में 12,43,013 वैक्सीन डोज दी गई। 

इसके बाद 13 से 19 मार्च 2021 का हफ्ता पहला ऐसा हफ्ता था जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। हालांकि, मई 2021 में जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त टीकाकरण की रफ्तार में कमी आयी थी। हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण जो बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गया था। वो घटकर एक करोड़ से भी कम हो गया।