पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर द्वारा लिखित 'रामचरितमानस' के हिंदी काव्य अनुवाद के विमोचन के अवसर पर हुए एक समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि, सरकार किसानों, मजदूरों, औरतों और युवाओं के लिए हर संभव काम कर रही है। देश अब राम राज्य बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि, हम भगवान राम के किए गए निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम हैं।
हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने का हर कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता। न ही मैं यह कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है, लेकिन हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़े हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण आज दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। पहले जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन आज दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत का सम्मान काफी बढ़ा है।