Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Jan 2022 3:17 pm IST

राजनीति

दीपक बिजल्वाण ने शुरु किया जोर -शोर से प्रचार प्रसार


उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधान सभा से चुनाव तैयारी में जुटे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद जोर -शोर से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोमवार को यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ नगर पंचायत में जन संपंर्क किया और कांग्रेस को विजय बनाने की मांग की।सोमवार को यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बिजल्वाण ने रिमझिम बारिश के बीच नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में संपंर्क किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पूरे देश की जनजा आज मंहगाई की मार से त्रस्त है।