Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 5:00 pm IST

नेशनल

बीते 5 सालों में 307 सीएपीफ और असम राइफल्स के जवानों ने गंवा दी जान, गृह राज्य मंत्री ने दी जानकारी


मानसून सत्र के आज तीसरे दिन सरकार ने राज्यसभा में सुरक्षाबलों से संबंधित आंकड़े पेश किए। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, बीते पांच सालों में 307 सीएपीफ और असम राइफल्स के जवानों ने देश की रक्षा में अपनी जान गंवाई।  

इसके अलावा उन्होंने वामपंथी उग्रवाद के तहत हिंसा की घटनाओं को लेकर बताया कि, साल 2009 में जब वामपंथी हिंसा अपने उच्चतम स्तर पर थी। तब एक साल में रिकॉर्ड 2,258 घटनाएं सामने आयीं थीं। हालांकि, तब से अब तक इस तरह की घटनाओं में 77 फीसदी की कमी आई है। 

2021 में 509 घटनाएं दर्ज की गईं थी। इसी तरह इन हिंसाओं में होने वाली मौतों में 2010 के मुकाबले 85 प्रतिशत की कमी आई है। नित्यानंद राय ने बताया कि,  2010 में 1005 मौतें हुईं थीं, इसके मुकाबले 2021 में 147 मौतें हुईं।