Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

सलमान से मिलने के लिए फैन ने चलाई 1100 किमी साइकिल, जबलपुर से मुंबई पहुंचा शख्स


बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की लोगों के प्रति ऐसी दीवानगी है कि उनसे मिलने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही काम जबलपुर मध्यप्रदेश के एक फैन ने लिया। ये शख्स साइकिल चलाकर अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान से मिलने के लिए हजारों किलोमीटर तक साइकिल चलाई और मुंबई पहुंच गया। अब सलमान भाईजान से इस मुलाकात की तस्वीर लोगों का दिल जीत रही हैं। फैन का लक काफी अच्छा था कि वह जिस समय सलमान खान के घर के बाहर पहुंचा, तब एक्टर अपने घर पर ही थे। इस फैन को आखिरकार सलमान से मिलने और उनसे बातचीत का मौका मिल गया।
सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ इस फैन की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में भाईजान अपने फैन की साइकिल थामे नजर आ रहे हैं, जिसपर बीइंग ह्यूमन लिखा हुआ है। वहीं साइकिल के हैंडल के सामने लिखा है- चलो उनको दुआएं देते चलें, जबलपुर से मुंबई दीवाना मैं चला। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है- जबलपुर के रहने वाले समीर 1100 किलोमीटर साइकल चलाकर मुंबई मेगास्टार सलमान खान से मिलने पहुंचे हैं। इस पोस्ट पर सलमान के बाकी फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और समीर की तारीफ़ कर रहे हैं।