Read in App


• Sat, 30 Jan 2021 9:50 pm IST


धर्म ध्वजा के लिए संतों ने किया लकड़ी का चयन, अधिकारियों के साथ जंगल में पहुंचे


हरिद्वार  में  होने वाले  कुंभ  के अंतर्गत लगातार  आकर्षण बढ़ता जा रहा है।   कुंभ की तैयारियों को तेज करते हुए  13 अखाड़ों के संतों ने  शनिवार को  मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ देहरादून जनपद के चित्र वाला स्थित  जंगल में  पहुंच कर  कुंभ की धर्म ध्वजा के लिए  लकड़ी का चयन किया।  परंपरा के अनुरूप  चिन्हित किए गए पेड़ों पर अखाड़ों के नाम लिख दिए गए हैं।  अब सरकारी प्रक्रिया के अंतर्गत वन विभाग और  मेला प्रशासन के अधिकारी इन पेड़ों को  विधिवत कटवा कर धर्म ध्वजा बनाने के लिए समुचित लकड़ी अखाड़ों को उपलब्ध कराएंगे।