Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 5:00 pm IST

नेशनल

तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स, केरल में एक और नया मामला आया सामने...


भारत में मंकीपॉक्स वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। दक्षिणी राज्य केरल में एक और नया मामला सामने आने के बाद से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, मलप्पुरम में एक और 30 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर पहुंचा था। और लक्षण पाए जाने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है। राज्य में मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला है।

गौरतलब है कि, केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। युवक की रिपोर्ट संयुक्त अरब अमीरात में ही मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई थी।