Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 6:18 pm IST

खेल

Asia Cup 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब-कब है टीम इंडिया का मैच


Asia Cup 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान आखिरकार हो गया है। इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चेयरमैन जय शाह ने किया है। जय शाह ने मंगलवार 2 अगस्त की शाम को टी20 फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान किया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। 

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

पहला मैच - 27 अगस्त - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - दुबई
दूसरा मैच - 28 अगस्त - भारत बनाम पाकिस्तान - दुबई
तीसरा मैच - 30 अगस्त - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - शारजाह
चौथा मैच - 31 अगस्त - भारत बनाम क्वालीफायर - दुबई
पांचवां मैच - 1 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - दुबई 
छठा मैच - 2 सितंबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर - शारजाह  
सातवां मैच - 3 सितंबर - बी1 बनाम बी2 - शारजाह
आठवां मैच - 4 सितंबर - ए1 बनाम ए2 - दुबई 
नौवां मैच - 6 सितंबर - ए1 बनाम बी1 - दुबई
दसवां मैच - 7 सितंबर - ए2 बनाम बी2 - दुबई 
11वां मैच - 8 सितंबर - ए1 बनाम बी2 - दुबई 
12वां मैच - 9 सितंबर - बी1 बनाम ए2 - दुबई
फाइनल मैच - 11 सितंबर - 1st सुपर 4 बनाम 2nd सुपर 4 टीम - दुबई