Read in App


• Fri, 2 Apr 2021 9:28 am IST


आग लगाने पर दो महिलाओं पर पांच-पांच हजार जुर्माना


पौड़ी-नरेंद्रनगर के माणिकनाथ रेंज में खेतों में दो महिलाएं झाड़ियां जला रहीं थी, तभी आग जंगल की ओर फैल गई। जिस पर वन विभाग ने दोनों महिलाओं पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। महिलाओं ने जुर्माने की आधी रकम जमा कर ली है।
वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि हिंसरियाखाल वीट के भट्टगांव में एक महिला ने अपने खेत में झाड़ियां जलाने के आग लगाई। इसी बीच हवा से आग जंगली की ओर फैल गई। इस बीच ललथ पाटों गांव के लोगों ने जंगल में फैल रही आग देख ली। उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। महिला की लापरवाही को देखते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 126 के तहत वन विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।