Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:04 pm IST


पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प


सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायिक परिसर थराली वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस दौरान रोपित किये गए पौधों के संरक्षण एवं इनके विकास का सभी ने मिलकर संकल्प लिया गया।गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिव सिंह के नेतृत्व न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं,वन कर्मियों ने सिविल जज न्यायिक परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम मे मौजूद मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किये जाने का आवाहन किया साथ ही पालीथीन का कम-से-कम प्रयोग करने की भी उन्होंने अपील की। इस अवसर पर न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी मौजूद थे।