Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 May 2022 4:59 pm IST


उत्तराखंड आ रहे हैं तो रहें सतर्क, यात्रा पर कहीं लग न जाए ब्रेक


चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आ रहे हैं तो सतर्क रहें। गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल फुल कराकर ही यात्रा पर जाएं नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को सोमवार को  जिला मुख्यालय पहुंचते ही पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।  जनपद में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर बड़ी तदाद में यात्रियों के पहुंचने लगे हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों से सप्लाई होने वाले पेट्रो पदार्थों समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, ज्ञानसू,मातली, गंगोरी, डुंडा तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास  स्थित पेट्रोल पंप पर  डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया।