Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Aug 2021 8:49 am IST


बागेश्वर में पल-पल लग रहे जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी


बागेश्वर। नगर की सड़कों पर जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। संकरी सड़कों पर पल-पल जाम लग रहा है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। राहगीरों को भी जाम लगने से परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को नगर में सुबह से कई बार जाम के हालात बने। नगर के पिंडारी मार्ग, माल रोड, एसबीआई तिराहे सहित अन्य मार्गों पर कई बार जाम लगा। पिंडारी मार्ग पर लंबा जाम लगने से पैदल चलने वालों को भी खासी परेेशानी का सामना करना पड़ा।