Read in App


• Wed, 7 Apr 2021 4:57 pm IST


प्रदेश अध्यक्ष का जनपद दौरा


उत्तरकाशी- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पहली उत्तरकाशी गंगा  घाटी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताँबाखाणी सुरंग के बाहर से उनका स्वागत किया।जिसमें महिलाओं ने सड़क पर रंसो तांदी लगा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद काशी विश्वनाथ करके हनुमान चौक के एक जनसभा को संबोधित किया गया । लेकिन सभा मे हो या जुलूस प्रदर्शन में किसी ने ना तो कोई मास्क पहने हुए थे ना ही सोशल डिस्चेंन्स पालन किया खूब उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के विकास कार्यों की बदौलत 2022 के विस चुनाव में पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद हैं। मंगलवार से जनपद उत्तरकाशी के भ्रमण पर निकले नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं एवम जनपद वासियों ने किया भव्य स्वागत।
स्थानीय पारंपरिक भेष भूषा और स्वर्ण आभूषणों से सजी महिला मोर्चा की नेत्रियों की पहुंच टोली नगर मुख्यालय तांबखानी के समीप सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अपने लोकप्रिय अध्यक्ष के आगमन का बेसब्री से इंतजार करते रहे ,कार्यकर्ताओं ने ,धरासू,डुंडा,नाकुरी मातली,ज्ञानसु,सहित नगर प्रवेश पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तरकाशी नगर के  प्रमुख स्थानों से अध्यक्ष का खुली जीप वाला काफिला भीड़ के साथ निकला । प्रदेश अध्यक्ष  आश्वस्त करते हुए कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी तीनों विधान सभा सीटे जीतकर पुनः सरकार बनाएगी। इस बीच कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ जनों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई। प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि हरिद्वार का मूल निवासी होने के कारण में मां गंगा के महात्म्य को समझता हूं इसीलिए मैंने अध्यक्ष बनते ही भ्रमण के लिए उत्तरकाशी को चुना।देश के राष्ट्रवादी विचारधारा के अनेक बुद्धिजीवियों ने देश को बचाने के लिए आगे आकर नया दल बनाने की पहल की,हमारा कार्यकर्ता पूरे समय जनता के बीच रहकर काम करता है,जबकि विपक्ष केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर आपसी खींचतान में ही अपना समय व्यतीत करता है,अभी भी विपक्ष प्रदेश को कोई नेता नहीं दे पाया है। कार्यकर्ता 4 सालों के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के बीच जाए।योजनाओं का लाभ कमजोर लोगों तक पहुंच पाए इसकी चिंता करने की अवश्यकता है।जनपद की तीनों सीटो को जितने का संकल्प दोहराया।