Read in App


• Tue, 23 Feb 2021 7:45 am IST


राईआगर में विगत एक वर्ष से पानी नहीं आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश


बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राईआगर चौराहे के पास बने टैंक में पिछले साल से पानी नहीं आ रहा है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपा। बताया कि राईआगर में बनी पानी की टंकी में पिछले साल से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण हल्द्वानी, गंगोलीहाट, चौड़मन्या, बेड़ीनाग, गणाई, सेराघाट आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए समस्या न सुलझने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार, अर्जुन भंडारी, नीमा भंडारी, मीना डोभाल, मोनिका कठायत आदि रहे। वहीं जल संस्थान के जेई महेश रौतेला ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। जल्दी ही टैंक में पानी दिया जाएगा।