Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Apr 2023 11:00 pm IST

राजनीति

मध्य प्रदेश में बनेगी बीजेपी सरकार, गुरू रामभद्राचार्य ने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए की भविष्यवाणी...


विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही जहां रैलियों की तैयारियां शुरु हो गयी हैं वहीं अब भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। 

इसी बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य ने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए भविष्यवाणी की है। रामभद्राचार्य के कहा कि, रामखेलावन पटेल दूसरी बार प्रदेश में मंत्री बनेंगे। वहीं उनकी इस भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य कहा कि, यहां फिर भाजपा आएगी, चाहे कुछ भी हो जाए और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए बोले- तुमको अगली बार मंत्री बनाएंगे। 

बता दें कि, कथा कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए उन्हें मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। बता दें, फरवरी महीने में राजधानी भोपाल में जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी।