Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 4:07 pm IST


विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बागेश्वर: झिरौली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। परिजन महिला को सोमवार की सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। बताया कि महिला ने कीटनाशक का सेवन किया प्रतीत हो रहा है। डाक्टरों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।