Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 May 2022 6:30 pm IST


यमुनोत्री हाईवे खुलने के बाद फिर हुआ बाधित, सैकड़ो यात्री फंसे


उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी और राना चट्टी के बीच यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को सुबह फिर बंद हो गया। यमुनोत्री हाईवे के बंद होने से करीब एक दर्जनों बड़े वाहन तथा अन्य छोटे वाहन जानकी चट्टी में फंसे रहे। एनएच द्वारा मार्ग को खोलने की कार्यवाही लगातार जारी है।बुधवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच बारिश के कारण सड़क की दीवार धंस गई। जिससे यमुनोत्री हाइवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। गुरुवार शाम तक पहाड़ी चट्टान को काटकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। जिसके बाद राना चट्टी एवं जानकीचट्टी क्षेत्र में फंसे बड़े वाहनों को निकाला गया। शाम को ही यहां से एक दर्जन से अधिक बड़े वाहन तथा कई छोटे वाहन भी जानकी चट्टी पहुंच गए। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह फिर यहां पर मार्ग धंस गया और बंद हो गया। उक्त स्थान पर एनएच द्वारा मार्ग को खोलने की कार्यवाही लगातार जारी है।