Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Jun 2022 12:30 pm IST


कुमदेश्वर नागराज मंदिर में अष्टादश महा पुराण यज्ञ प्रारंभ


उत्तरकाशी:  कमल सिरांई के मध्य कमलेश्वर महादेव एंव कमल नदी के तट पर नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत देवथल कुमदेश्वर नागराज मंदिर में शनिवार को अष्टादश महा पुराण यज्ञ प्रारंभ होगा। शुक्रवार को बनाल पट्टी के 32 गांव के ईष्ट देव पुजेली थान से रघुनाथ महाराज, कोटला से भीमा काली माता, जखाली बनाल से सोमेश्वर महाराज की डोली सैकड़ों भक्तों के साथ देव स्थल नागराज मंदिर यज्ञ स्थल पंहुची। वहीं, पुरोला के पुजेली कुमोला थोक से मटिया महासु, गुंदियाट गांव से कपिल मुनि महाराज की डोली के साथ खंडासुरी महाराज समेत पुजेली खलाड़ी व चंदेली से शिकारु नाग महाराज की पालकियां पारंपरिक ढोल नगाड़ों व रणसिंघा के साथ नागराज मंदिर यज्ञ स्थल पर पहुंची।