Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Sep 2021 7:56 am IST


श्रीकृष्णाष्टमी महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित


हरिद्वार। श्री बालाजी धाम सिद्धबली हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर,फुटबॉल ग्राउंड के निकट राज बिहार कॉलोनी कनखल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की जीवन लीला पर आधारित झांकियों और बच्चों के नृत्य देखकर लोग भाव विभोर हो गए। बच्चों ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। महंत आलोक गिरी महाराज ने सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि करोना माहामारी के चलते दो वर्षो के उपरांत मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। महंत आलोक गिरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। बच्चों को लगन को देखकर ही उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों ने अपना शानदार कला का प्रदर्शन कर चार चांद लगा दिए। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इससे बच्चों और उनके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण एक युगपुरुष थे। उनके बताए गए सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित आरोग्य मेडिसिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ महेंद्र सिंह  राणा ने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता में दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक है। ऐसे में लोगों को प्रतिदिन गीता का अध्ययन कर अपने जीवन में आने वाली समस्याओं के निराकरण का उपाय करना चाहिए। कार्यक्रम में  खुशी,मालवीय,निष्ठा रानी,वंशिका,मालवी,अपिता कश्यप,तनु कश्यप,वंशिका चैधरी,आदित्य कश्यप,अनन्या चैधरी,रुद्रांशी  भाटिया, परी,निधि,सोनिया, रानी, चाहत गर्ग ऋषि कपूर आशिका तनिष्का,दक्ष चैहान,शिवा चैहान,मोहित चैहान,मिंटू नेहा,आकांक्षी,परी उपाध्याय स्नेहा,खुशी वालिया, नंदनी शगुन आदि बच्चों ने नृत्य कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, डा. महेंद्र सिंह राणा, संघ प्रचारक पदम सिंह  विहिप के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, मेयर अनिता शर्मा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला मंत्री संदीप प्रधान, पार्षद नागेंद्र राणा, आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी, दिगम्बर नीरज गिरी, महंत केदार गिरी, स्वामी विनोद गिरी, अरुण पाल, दिनेश वालिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।