Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 9:29 pm IST


एजाज हसन को भाजपा ने सौंपी अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी


हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गए एजाज हसन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने एजाज हसन का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी को बिना भेदभाव के लाभ दिलाया जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सदैव ही भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का हित संरक्षित हैं। कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से युवा वर्ग आहत है। अर्नगल बयानबाजी कर भाजपा की छवि को खराब करने का प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ता करते चले आ रहे हैं। विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न करते हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गए एजाज हसन ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी को मजबूती प्रदान करने में हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार धैर्य अपनाते हुए कोरोना पीड़ितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि एजाज हसन अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रहे मजाहिर हसन के पुत्र हैं। मजाहिर हसन की कुछ दिनों पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी थी। इस अवसर पर विकास तिवारी, योगेंद्र पाल रवि, विशाल खैरवाल, एडवोकेट राजकुमार, धीरेंद्र गुप्ता के अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।