Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 12:00 pm IST


वृक्ष ऋषि चक्रधर तिवारी स्म्मृति में वृद्धा आश्रम में बांटे फल


चिपको आन्दोलन के नेता व वृक्ष ऋषि चक्रधर तिवारी की पुण्य स्म्मृति में संकल्प अभियान के अंतर्गत फल दार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया गया ।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने तिवारी को याद करते हुये उनके कार्यों की सराहना की। मौके पर दरवान सिंह नेगी, मनोज जुयाल, भरत सिंह रावत, दिनेश तिवारी, सावित्री देवी, सीमा तिवारी, अर्नव तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।