Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 5:00 pm IST

नेशनल

रेलवे सुरक्षा बल महिला और मासूम के लिए बने देवदूत, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे थैंक गॉड


मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यहां एक महिला और उसके बच्चे के लिए आरपीएफ के जवान देवदूत बनकर आए। 

जानकारी के मुताबिक, मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आई तो वहां काफी भीड़ थी,। वहीं ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों की धक्कामुक्की के कारण महिला और उसका बच्चा चलती लोकल ट्रेन से गिर गए। तभी देवदूत बनकर आए जवानों ने महिला और उसके बच्चे को फुर्ती दिखाते हुए मौत के मुंह से बचा लिया।
 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, चलती ट्रेन से दोनों गिरे और जवानों से फुर्ती दिखाते हुए पहले बच्चे और उसके बाद महिला को बचा लिया। जाहिर है सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान ने तत्परता और सतर्कता नहीं दिखाते तो महिला और उसके बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।