Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Dec 2021 12:08 pm IST


'द्रौपदी' फेम पूजा शर्मा के बारे में नही जानते होंगे ये..


'द्रौपदी' और 'महाकाली' फेम पूजा शर्मा छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। दिल्ली की इस बेहतरीन अभिनेत्री को आपने तेरी मेरी लव स्टोरी, अजब गजब घर जमाई, दोस्ती यारियां मन्मर्जियां, पवित्र रिश्ता और नागिन 3 में भी देखा होगा। अपनी अदाकारी से अपने हुनर का लोहा मनवाने वाली पूजा  शर्मा का आज जन्मदिन है, और उनके इस खास दिन पर हम लाएं है उनके फैंस के लिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें -

1. बहुत कम लोग ये बात जानते हैं की पूजा शर्मा ने अपने करियर की शुरुवात 2012 में स्टार प्लस में आए tv शो 'तेरी मेरी लव स्टोरीज़' से की थी। इस शो में वो  करण कुंद्रा के साथ सिया बहल के रूप में दिखी थी।

2. पूजा स्टार प्लस में ही आने वाले पौराणिक टीवी शो 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते है की पूजा ने किरदार को निभाने से पहले द्रौपदी के बारे में काफी पढ़ा। इतना ही नही वो डायरेक्टर का विजन फॉलो कर सके इसके लिए उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत तक नहीं देखी ।

3. शायद आपको मालूम न हो इसलिए बता दें की पूजा अभिनेत्री होने के साथ ही एक मॉडल हैं और एंकर भी हैं। खास बात ये है की साल 2006 की 
'फेमिना मिस इंडिया' लिस्ट में उनका नाम टॉप 10 में शुमार था।

4. महाभारत के सेट में पूजा के साथ एक दुर्घटना होते होते रह गई थी। दरअसल, सेट पर उनके दुप्पटे ने आग पकड़ ली थी। हालाकि इससे पहले कोई अनहोनी हो उनके कोवर्कर ने आग बुझा दी। 

5. एक्टर पूजा शर्मा द्रौपदी के किरदार के बाद अगर किसी रोल में सबसे ज्यादा छाई तो वो रहा 'महाकालीः अंत ही आरंभ' में पार्वती और मां काली का किरदार । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की पार्वती से महाकाली  बनने में पूजा को चार घंटे लगते थे। इतना ही नही अपनी भूमिका ठीक से निभा सके इसके लिए पूजा ने केरल की मार्शल आर्ट और तलवारीबाजी भी सीखी थी।