Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Feb 2023 12:30 pm IST


चारधाम यात्रा : घंटों कतार में नहीं लगेंगे श्रद्धालु , दर्शन के लिए मिलेंगे टाइम स्लॉट


देहरादून : केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने तीर्थ यात्रियों के लिए मंदिरों में दर्शन को एक जोरदार प्लान बनाया है। चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों कतार में नहीं लगना होगा। हर यात्री को धाम में दर्शन के लिए तय समय मिलेगा।इस टाइम स्लॉट के दौरान ही वो दर्शन के लिए कतार में आएंगे। बाकी समय का उपयोग आराम, ट्रैकिंग आदि कामों के लिए कर सकेंगे। वैष्णोदेवी मंदिर की तर्ज पर राज्य इस बार यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। टाइम स्लॉट सिस्टम को कारगर बनाने के लिए चारों धाम में स्पेशल वाइफाई जोन बनेंगे।इनके साथ ही चारों धाम से पहले चार छोटे कस्बों में भी वाईफोन सेंटर बनाए जाएंगे। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार धाम आने वाले हर यात्री का क्यूआर कोड स्कैन कर उसके लिए तय दिन के आधार पर 10 से 12 विभिन्न टाइम स्लॉट में उसे एक दे दिया जाएगा। उसके बाद वो अपने समय के अनुसार दर्शन के लिए मुख्य मंदिर तक आ सकते हैं।