Read in App


• Sun, 4 Apr 2021 3:57 pm IST


मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन


बॉलीवुड से बुरी खबर आयी है। मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया है। वे 88 वर्ष की थीं। इसकी जानकारी फिल्मफेयर के एडिटर जितेश पिल्लई ने सोशल मीडिया पर दी। शशिकला ने 70 के दशक में मुख्य अभिनेत्री के साथ ही खलनायिका के रूप में अभिनय करते हुए एक अलग छाप छोड़ी थी। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे फिल्म डाकू, तीन बत्ती चार रास्ता, कभी ख़ुशी कभी ग़म, मुझसे शादी करोगी में नज़र आयी थी।