Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Sep 2022 5:07 pm IST

ब्रेकिंग

महारानी एलिजाबेथ के लिए भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित


नई दिल्‍ली: भारत में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक शुक्रवार को घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन देश में महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया। उन्‍होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। अपने देश और लोगों का उन्होंने प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।   


12 दिन चलेंगी अंतिम संस्‍कार से जुड़ी परंपराएं

क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार शाही परंपरा के मुताबिक, 10वें दिन यानी 19 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़ी परंपराएं 12 दिन तक चलेंगी। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से उनका पार्थिव शरीर लंदन लाया जाएगा। यहां वेस्टमिंस्टर ऐबे में उनका अंतिम संस्कार होगा। महारानी को पति प्रिंस फिलिप के बाजू में दफनाया जाएगा।