Read in App


• Sat, 3 Jul 2021 9:42 pm IST


हरिद्वार ने हमेशा धामी को दी नई ताकत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हरिद्वार में किए अनेक कार्यक्रम


हरिद्वार। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री युवा तुर्क पुष्कर सिंह धामी को हरिद्वार ने हमेशा से ही बड़ी ताकत प्रदान की है वह जब प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब हरिद्वार में स्थित प्रदेश के मौजूदा गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आश्रम वेद निकेतन उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र हुआ करता था। एक बेहतर संगठन और युवाओं का नेतृत्व करने की अपनी अपार क्षमता के चलते पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं पर यहां ऐसी पकड़ बना ली थी की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके दीवाने थे उन्होंने युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक ऐसी मजबूती प्रदान की थी जो उनके बाद आए तक कोई दूसरा प्रदेश अध्यक्ष नहीं कर पाया पुष्कर सिंह धामी को भाजपा की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और इस समय महाराष्ट्र गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बेहद करीब माना जाता रहा है उन्हें राजनीति में प्रदेश व्यापी पहचान भी सबसे पहले मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी के रूप में मिली थी लेकिन उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पहले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने और वहां अपनी संगठनात्मक क्षमता की गहरी छाप छोड़ने के बाद वर्ष 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। पुष्कर सिंह धामी त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय में सरकार के असंतुष्ट भाजपा खेमे के नेता के रूप में जाने जाते रहे। अब जिस तरह से भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को सीधे ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी में युवा चेहरों पर जिम्मेदारी लाने की शुरुआत की है उससे भाजपा को निश्चित रूप से लाभ होगा पिछले 4 महीने में जिस तरह से दो बार भाजपा को मुख्यमंत्री बदलने पड़े और तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर जिस तरह से भाजपा को असमंजस के दौर से गुजरना पड़ रहा था पुष्कर सिंह धामी नए केवल पार्टी को उस असमंजस से बाहर निकालेंगे बल्कि जनता के बीच भी एक बेहतर संदेश लेकर जाएंगे ऐसा उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए सोचा जा सकता है बहरहल पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनना प्रदेश के लिए विकास की नई बयान लेकर आएगा ऐसा भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यदि सदानंद का कहना है कि सौम्य कर्मठ और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने वाले पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाना पार्टी हाईकमान का बहुत सराहनीय निर्णय है उन्होंने इसे उत्तराखंड के विकास का नया दौर शुरू होना बताया। शिवालिक नगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश और भी ज्यादा प्रगति करेगा इससे युवाओं में जोश बढ़ेगा तथा जनता व पार्टी दोनों को ही धामी के करिश्माई व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया।