Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Feb 2023 2:00 pm IST

राजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री को लेकर उबाल, जलाए पुतले


अल्मोड़ा/बागेश्वर : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के गांधी परिवार पर दिए गए बयान से कांग्रेसियों में गुस्सा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा और बागेश्वर में प्रदेश सरकार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मंत्री गणेश जोशी का पुतला जलाया।अल्मोड़ा में बुधवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा पहुंचे और मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। वहां पर नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल आदि थे।बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि मंत्री के गांधी परिवार पर बयान और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की शहादत को हादसा बताने की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।